Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचंपावत: AHTU व NGO ने भारत-नेपाल सीमा पर नशा, मानव तस्करी व...

चंपावत: AHTU व NGO ने भारत-नेपाल सीमा पर नशा, मानव तस्करी व साइबर ठगी पर चलाया जागरूकता अभियान

आप को बता दे

।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, शारदा बैराज, बनबसा, जनपद चम्पावत व एनजीओ अपार द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग पॉइंट बनबसा में पोस्टर – पम्पलेट के माध्यम से चलाया गया जन – जागरूकता अभियान ।।

आज दिनांक 25.05.2025 को पुलिस अधीक्षक, महोदय, चंपावत के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक (नोडल अधिकारी ) के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, शारदा बैराज, बनबसा के दिशा निर्देशन में भारत- नेपाल सीमा क्षेत्र ए0एच0टी0यू0 चेकिंग पॉइंट बनबसा में सीमा क्षेत्र में आवाजाही करने वाले लोगों व बाहरी राज्यों से मां पूर्णागिरि मेले में आए श्रद्धालुओं को एकत्रित कर “नशे के दुष्प्रभावों” के बारे में पोस्टर- पम्पलेट आदि के माध्यम से नशा न करने एवं नशे के कारण होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में पूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया साथ ही बालश्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी, वर्तमान समय में नये – नये तौर तरीकों से हो रही साइबर ठगी एवं मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुक्ति” के तहत शिक्षा के महत्वता के बारे में बताते हुए विस्तार पूर्वक जागरूक किया गया| साथ ही यातायात के नियमों के संबंध में पूर्ण जानकारी दी गई ।
कोई भी अपराध घटित होने या तत्काल पुलिस सहायता व सूचना देने हेतु विभिन्न टोल फ्री नंबर 112, 1930,1098 के बारे में जानकारी दी गई।
एनजीओ अपार की ओर से डॉक्टर श्री गौरव शर्मा द्वारा उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई, विशेष कर युवाओं को नशे से दूर रहने व स्वास्थ्य में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत रूप से बताकर जागरूक किया गया। एनजीओ से काउंसलर श्रीमती शांति बिष्ट व स्वाती सागर आदि उपस्थित रहे।

मुख्यालय द्वारा प्राप्त आदेश एवं निर्देशों के तहत जागरूकता अभियान की कार्यवाही निरंतर जारी है|

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments