Thursday, August 20, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून: बसंत विहार में पुलिस और चैन स्नैचर के बीच मुठभेड़ जवाबी...

देहरादून: बसंत विहार में पुलिस और चैन स्नैचर के बीच मुठभेड़ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़

देहरादून, 19 अगस्त 2026

​घटनास्थल: हरबंसवाला बैरियर, टी स्टेट क्षेत्र, बसंत विहार, देहरादून।

​घायल बदमाश: आकाश उर्फ तमंचा (उम्र 27 वर्ष), पुत्र जगदीश लाल निवासी शिवाजी एनक्लेव जैन प्लॉट थाना रायपुर देहरादून।

​बरामदगी एक अवैध देशी तमंचा (315 बोर) एक खोखा व एक जिंदा कारतूस बिना नंबर प्लेट की नीले रंग की चोरीशुदा एक्टिवा स्कूटी और 14 अगस्त 2026 को लूटी गई सोने की चेन।

​देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच एक मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस की मुस्तैदी के चलते चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाला शातिर बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत देर रात्रि हरबंसवाला बैरियर पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी पर सवार एक संदिग्ध चालक आता दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो स्कूटी चालक रुकने के बजाय तेज रफ्तार में टी स्टेट की तरफ भागने लगा।

​शक होने पर पुलिस टीम ने तुरंत बदमाश का पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ और जवाबी कार्रवाई करते हुए पीछा किया, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा।

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी तत्काल मौके के लिए रवाना हो गए। मुठभेड़ में घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया, जहाँ से उसकी स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली।

​पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि घायल बदमाश आकाश उर्फ तमंचा वही शातिर अपराधी है, जिसने बीती 14 अगस्त 2026 को बसंत विहार इलाके में एक वृद्ध महिला के साथ चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के विरुद्ध बसंत विहार थाने में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं।

​एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा (315 बोर), 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस, 01 नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी (बिना नंबर प्लेट) जो कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी की गई थी, और दिनांक 14/8/2026 को वृद्ध महिला से लूटी गई सोने की चेन बरामद की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments