Friday, October 2, 2026
Google search engine
HomeBlogपौड़ी: SSP सर्वेश पंवार ने 2 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी सम्मानपूर्वक विदाई

पौड़ी: SSP सर्वेश पंवार ने 2 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी सम्मानपूर्वक विदाई

खाकी को समर्पित वर्षों का गौरवपूर्ण सफर हुआ पूर्ण, सम्मान और शुभकामनाओं के साथ नई पारी की शुरुआत।

पहाड़ कि दहाड़ न्यूज

सराहनीय सेवाकाल के दौरान ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले 02 पुलिस कर्मियों को SSP पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर किया सम्मानित, भविष्य के लिए दी गईं शुभकामनाएं।

आज दिनांक 30.09.2026 को जनपद पौड़ी में कार्यरत अपर उपनिरीक्षक (ना०पु०) श्री राजेश कुमार मीना एवं आरक्षी सशस्त्र पुलिस श्री धीरेन्द्र प्रसाद मलासी (भू०पू० सैनिक) के ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस कार्यालय पौड़ी में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा दोनों सेवानिवृत्त कार्मिकों को स्मृति चिन्ह, शॉल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा पुलिस परिवार की ओर से उनके स्वस्थ, सुखमय, शांतिपूर्ण एवं समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन तथा उज्ज्वल पारिवारिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

अपर उपनिरीक्षक (ना०पु०) श्री राजेश कुमार मीना दिनांक 18.08.1997 को आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। अपने उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के आधार पर वे दिनांक 26.11.2022 को मुख्य आरक्षी (ना०पु०) तथा दिनांक 31.12.2025 को अपर उपनिरीक्षक (ना०पु०) के पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने लगभग 29 वर्ष 01 माह की दीर्घ एवं सराहनीय सेवा पुलिस विभाग को प्रदान की। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने मेरठ, बुलन्दशहर एवं बागपत (उत्तर प्रदेश) के अतिरिक्त जनपद हरिद्वार तथा जनपद पौड़ी में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

आरक्षी सशस्त्र पुलिस श्री धीरेन्द्र प्रसाद मलासी (भू०पू० सैनिक) दिनांक 01.03.2012 को आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उन्होंने लगभग 14 वर्ष 06 माह तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने जनपद देहरादून एवं जनपद पौड़ी गढ़वाल में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभागीय कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विदाई समारोह के दौरान उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कार्मिकों के अनुकरणीय सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं विभाग के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उनके सुखद व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments