Friday, September 25, 2026
Google search engine
Homeताज़ा खबरफायर स्टेशन पिथौरागढ़ की त्वरित कार्रवाई होटल में लगी आग...

फायर स्टेशन पिथौरागढ़ की त्वरित कार्रवाई होटल में लगी आग पर फायर यूनिट ने पाया काबू,

🔥 फायर स्टेशन पिथौरागढ़ की त्वरित कार्रवाई🚒

होटल में लगी आग पर फायर यूनिट ने पाया काबू,

पहाड़ कि दहाड़ न्यूज 

दिनांक 23 सितंबर 2026 को रात्रि करीब 20:30 बजे जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से ग्रीन आइलैंड, मड़धूरा, पिथौरागढ़ स्थित श्री शिवशंकर पंत के होटल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन पिथौरागढ़ की फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर होटल में आग लगी हुई पाई गई। फायर यूनिट द्वारा MFE से पंपिंग कर होजरील की सहायता से आग बुझाने का कार्य प्रारम्भ किया गया।

आग की अधिकता को देखते हुए मौके से एक अन्य फायर वाहन की मांग की गई। अतिरिक्त वाहन के पहुंचने के बाद दोनों MFE से पंपिंग कर आग पर प्रभावी ढंग से काबू पाया गया तथा आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया।

उक्त अग्निकांड में होटल कर्मचारी श्याम सिंह भंडारी आंशिक रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया।

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार भवन स्वामी के पास अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) उपलब्ध नहीं था तथा अग्निशमन सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं भी मौजूद नहीं थीं।

फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पाया गया और आग को अन्य स्थानों तक फैलने से रोका गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments