Tuesday, October 6, 2026
Google search engine
HomeBlogवन्यजीव सप्ताह-2026 आशारोड़ी रेंज में आयोजित हुई साइकिल रैली, प्रकृति संरक्षण का...

वन्यजीव सप्ताह-2026 आशारोड़ी रेंज में आयोजित हुई साइकिल रैली, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

वन्यजीव सप्ताह-2026 आशारोड़ी रेंज में आयोजित हुई साइकिल रैली, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

पहाड़ कि दहाड़ न्यूज

देहरादून वन प्रभाग द्वारा वन्यजीव सप्ताह-2026 के अवसर पर जन-जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने के लिए आशारोड़ी रेंज के अंतर्गत एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी, देहरादून वन प्रभाग श्री वैभव कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री अभिषेक मैठाणी की अगुवाई में यह रैली संपन्न हुई।

रैली का मार्ग एवं सहभागिता

रैली का आरंभ: साइकिल रैली का शुभारंभ आशारोड़ी रेंज कार्यालय से किया गया जो विल्सन मोटर मार्ग होते हुए कड़वापानी वन विश्राम गृह तक पहुँची जहाँ इसका समापन हुआ।

​प्रतिभागी: इस अवसर पर पहाड़ी पैडलर एवं RIMC के साइकिलिस्टों सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

​मुख्य उद्देश्य एवं वक्ताओं के विचार

​

वन और पारिस्थितिकी का महत्व: रैली का उद्देश्य साइकिलिंग को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ प्रतिभागियों को वनों, जैव विविधता एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना था। प्रतिभागियों को बताया गया कि वन केवल वृक्षों का समूह नहीं हैं, बल्कि विभिन्न प्रकार की वनस्पति और जीव-जंतुओं के लिए महत्वपूर्ण आवास हैं।

​थीम और संरक्षण: उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री अभिषेक मैठाणी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 की थीम Connecting Habitats Thriving Wildlife पर प्रकाश डालते हुए कॉरिडोर एवं प्राकृतिक आवासों के संरक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम तथा वनों में अनावश्यक शोर न करने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की।

​सर्प संरक्षण की जानकारी: देहरादून वन प्रभाग की QRT सदस्य श्री सुदर्शन द्वारा क्षेत्र में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के साँपों की पहचान, उनके पारिस्थितिक महत्व और बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। किसी भी वन्यजीव के दिखने पर स्वयं पकड़ने के बजाय वन विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1926 पर सूचना देने को कहा गया।

​साइकिलिंग के लाभ: पहाड़ी पैडलर के श्री गजेंद्र रमोला ने साइकिलिंग को स्वास्थ्यवर्धक व पर्यावरण के अनुकूल बताया। आशारोड़ी रेंज के वन क्षेत्रधिकारी श्री मोहनसिंह रावत ने वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता को अनिवार्य बताया।

 

भविष्य की योजनाएं: प्रभागीय वनाधिकारी श्री वैभव कुमार सिंह ने बताया कि प्रकृति की खाद्य श्रृंखला की तरह हर जीव पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही, देहरादून की साइकिलिंग कम्युनिटी एवं पर्यावरण प्रेमियों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में साइकिल/एडवेंचर ट्रैक खोले जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments