Saturday, October 3, 2026
Google search engine
HomeBlogदेहरादून जू में वन्यजीव सप्ताह शुरू! रेंज अधिकारी दीक्षा भट्ट ने दी...

देहरादून जू में वन्यजीव सप्ताह शुरू! रेंज अधिकारी दीक्षा भट्ट ने दी जानकारी बच्चों ने सीखी जानवरों की सुरक्षा

वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर आज देहरादून जू में विभिन्न जागरूकता एवं संरक्षण गतिविधियों का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से की गई, जिसमें जू के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा पूरे परिसर की साफ-सफाई की गई।

​

​पहाड़ की दहाड़ न्यूज़

वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत श्री श्रद्धानंद बाल चलिता आश्रम से बच्चों को देहरादून जू का भ्रमण कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप मिश्रा एवं श्रीमती दीक्षा भट्ट रेंज अधिकारी द्वारा बच्चों को वन्यजीव संरक्षण, वन्यजीवों के महत्व तथा विशेष रूप से बाघ संरक्षण के बारे में विस्तृत एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस वर्ष वन्यजीव सप्ताह के दौरान हर दिन एक वन्यजीव पर विशेष रूप से फोकस करते हुए जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं ताकि बच्चों एवं आमजन को विभिन्न वन्यजीव जातियों, उनके संरक्षण और उनके आवास के महत्व की गहरी जानकारी मिल सके।

​कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए वन्यजीव क्विज का भी विशेष आयोजन किया गया तथा विजेता बच्चों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चों ने इसमें अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया और वन्यजीवों से संबंधित अपनी जानकारी को साझा किया।

​वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जू में मेरा वन्यजीव संकल्प – एक पत्ता, एक संकल्प’ गतिविधि भी आयोजित की जा रही है। इसमें आगंतुक अपने छोटे-छोटे वन्यजीव संरक्षण संकल्प पतियों पर लिखकर संकल्प वृक्ष पर लगा सकते हैं। साथ ही लोगों को ई-प्लेज के माध्यम से भी वन्यजीव संरक्षण की शपथ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

​देहरादून जू द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे वन्यजीव संरक्षण के इस अभियान से जुड़ें, अपना वन्यजीव संकल्प लें और ई-प्लेज के माध्यम से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। छोटे-छोटे संकल्प मिलकर वन्यजीवों के संरक्षण में एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments