Tuesday, September 29, 2026
Google search engine
HomeBlogकोतवाली पटेल नगर साइकिल चोरी की घटना का 24 घंटे के...

कोतवाली पटेल नगर साइकिल चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली पटेल नगर

अपराधियों पर कसता दून पुलिस का शिकंजा

साइकिल चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई साइकिल के अतिरिक्त 6 और साइकिले हुई बरामद

नशे का आदी है गिरफ्तार अभियुक्त, नशे की लत के चलते दिया था घटना को अंजाम

पहाड़ कि दहाड़ न्यूज 

दिनांक – 27/09/2026 को वादी शोभा सिंह पुत्र महेंद्र द्वारा अपनी साइकिलअपने घर से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध थाना पटेलनगर पर शिकायत दी गई, जिस पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर मु0अ0सं0 – 686/26 धारा- 305(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनवारण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर पटेल नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना के 24 घंटे के अंदर दिनांक: 27-28/09/2026 की रात्रि में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त सौरभ अरोरा पुत्र नरेश अरोड़ा को चोरी की गई साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चुराई गई साइकिल बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा उसके कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चुराई गयी चोरी की 06 अन्य साइकिले बरामद की गई है, जिनके संबंध में जानकारी की जा रही है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

सौरभ अरोरा पुत्र नरेश अरोड़ा निवासी संजय कॉलोनी, थाना पटेल नगर, उम्र- 27 वर्ष

बरामदगी:-
1- चोरी की कुल 07 साइकिले

पुलिस टीम:-

1- उ०नि० आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार
2- का० हरमिंदर
3- कां० चमन

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments