Tuesday, September 15, 2026
Google search engine
HomeBlogसड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 02 चालक गिरफ्तार; वाहन सीज

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पहाड़ कि दहाड़ न्यूज 

कल दिनांक 12 सितंबर 2026 की सायं यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा निरीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान ओवरस्पीड, बिना हेलमेट, तीन सवारी सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

वहीं, नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए 02 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। इसके अतिरिक्त नो-पार्किंग जोन में खड़े 03 वाहनों को टोइंग कर कोतवाली उत्तरकाशी में दाखिल किया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करने तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments