Sunday, September 13, 2026
Google search engine
HomeBlogCO नरेंद्र नगर ने किया कोतवाली देवप्रयाग का अर्धवार्षिक निरीक्षण, दिए जरूरी...

CO नरेंद्र नगर ने किया कोतवाली देवप्रयाग का अर्धवार्षिक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र नगर द्वारा कोतवाली देवप्रयाग का अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

पहाड़ कि दहाड़ न्यूज 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा पुलिस व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी, अनुशासित एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से थाना/कोतवाली स्तर पर नियमित निरीक्षण एवं समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 11.09.2026 को क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर द्वारा कोतवाली देवप्रयाग का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

🔸 निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

थाना परिसर एवं व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण

🔹 क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर द्वारा कोतवाली परिसर में संतरी ड्यूटी, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, मैस, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, CCTNS कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही कार्यालय में रखे गए अभिलेखों, कंप्यूटर उपकरणों तथा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।

🔸 निरीक्षण के दौरान थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं दुरुस्त बनाए रखने तथा अभिलेखों का नियमित रूप से अद्यावधिक रख-रखाव करने के निर्देश दिए गए।

सरकारी शस्त्रों का निरीक्षण, कर्मचारियों से खुलवाकर परखी गई हैंडलिंग

 

🔹 शस्त्रागार में मौजूद समस्त सरकारी शस्त्रों का निरीक्षण करते हुए उनकी साफ-सफाई, रख-रखाव एवं संचालन व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों से शस्त्र खुलवाकर उनकी हैंडलिंग एवं संचालन संबंधी जानकारी भी परखी गई।

🔸 सभी कर्मचारियों को सरकारी शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई एवं उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*लंबित विवेचनाओं एवं प्रकरणों की समीक्षा*

🔹 निरीक्षण के दौरान कोतवाली में लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, सम्मन/वारंट, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, हिस्ट्रीशीट सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं प्रकरणों की समीक्षा की गई।

🔸 संबंधित विवेचकों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही न्यायालय से संबंधित सम्मन एवं वारंटों की तामील में तेजी लाने तथा वांछित आरोपियों/वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस कर्मियों का सम्मेलन लेकर जानी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएं

ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी कर दिए सतर्कता संबंधी निर्देश

💥 निरीक्षण के दौरान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा गांवों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

💥 विशेष रूप से संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी फेरी वालों एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा आवश्यकतानुसार उनका सत्यापन कराने के लिए निर्देशित किया गया। किसी भी अप्रिय घटना अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु भी कहा गया।

👉🏻 क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च सतर्कता, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वर्दी का सही रख-रखाव सुनिश्चित करने एवं आमजन के साथ शालीन, विनम्र एवं मधुर व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवप्रयाग मय समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments