Tuesday, October 6, 2026
Google search engine
HomeBlogरायपुर क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या करने...

रायपुर क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या करने वाला प्लंबर गिरफ्तार

रायपुर क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या करने वाला प्लंबर गिरफ्तार

​पहाड़ की दहाड़ न्यूज​

देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत विष्णुलोक कॉलोनी (तपोवन) में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। एक ओर जहाँ पुलिस और एसएसपी की शुरुआती जाँच में आरोपी के चोरी की नीयत से घर में घुसने की बात सामने आई है, वहीं दूसरी ओर पूछताछ में आरोपी ने पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद इस जघन्य वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

​घटना का विवरण

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 03:10 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायपुर को तपोवन क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा घर में चोरी किए जाने और उसे स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े जाने की सूचना मिली। इस पर थानाध्यक्ष रायपुर पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

​मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोच रखा था, जिसने पूछताछ में घर के अंदर बुजुर्ग दंपति और एक महिला पर पेंचकस से हमला करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तुरंत तीनों घायलों (बुजुर्ग दंपति और नौकरानी) को लहूलुहान हालत में कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया पेंचकस भी बरामद कर लिया है।

​आरोपी की गिरफ्तारी और हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान राजकुमार (पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी इंद्रेश नगर, देहरादून; मूल निवासी: बिजनौर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी पिछले दो वर्षों से इस घर में प्लंबिंग का काम कर रहा था। आज भी वह काम के सिलसिले में ही वहां आया था। आरोपी का कहना है कि काम पूरा होने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में उसने अपने पास रखे पेंचकस से बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। वहीं पुलिस के अनुसार, आरोपी के घर में प्रवेश और अन्य पहलुओं की गहनता से जाँच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला पूरी तरह से चोरी का था या रंजिश का। इस दौरान पड़ोसी के घर काम करने वाली नौकरानी शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई, तो आरोपी ने उस पर भी पेंचकस से हमला कर अपनी पहचान छिपाने के लिए उसकी जान ले ली। मृतका के परिजनों की तहरीर पर थाना रायपुर में हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

​मृतकों का विवरण:

1 ​रजनी कपूर (पत्नी रमेश चंद्र कपूर, उम्र 75 वर्ष) – निवासी विष्णु लोक कॉलोनी, रायपुर।

2 रमेश कपूर (पुत्र स्व. द्वारिका दास कपूर, उम्र 80 वर्ष) – निवासी विष्णु लोक कॉलोनी, रायपुर।

3 ​तिलया देवी उर्फ शीला (पत्नी स्व. पवन राम, उम्र 48 वर्ष, नौकरानी) – निवासी बिहारी बस्ती, रायपुर।

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की गहनता से विवेचना करते हुए अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments