Saturday, September 12, 2026
Google search engine
HomeBlog​अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस HoFF कपिल लाल समेत वन अधिकारियों ने...

​अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस HoFF कपिल लाल समेत वन अधिकारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

​अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस HoFF कपिल लाल समेत वन अधिकारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि


पहाड़ की दहाड़ न्यूज़

​देहरादून

आज 11 सितंबर 2026 को राजधानी देहरादून के अंसारी रोड स्थित शहीद वन कर्मी स्मारक स्थल पर ‘अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) उत्तराखंड श्री कपिल लाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में वन और वन्यजीवों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर वन कर्मियों को नम आंखों से याद किया गया।

​कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित समस्त वन परिवार के सदस्यों और अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद HoFF श्री कपिल लाल सहित विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों के अदम्य साहस को सलाम किया।

​इस गरिमामयी कार्यक्रम में उत्तराखंड वन विभाग का पूरा शीर्ष नेतृत्व उपस्थित रहा, जिनमें प्रमुख रूप से श्री एस.पी. सुबुद्धी (प्रमुख वन संरक्षक, वन पंचायत), श्रीमती नीना ग्रेवाल (प्रमुख वन संरक्षक / मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक), श्री सुरेन्द्र मेहरा (अपर प्रमुख वन संरक्षक), श्री पी.के. पात्रो व डॉ. धीरज पाण्डे (मुख्य वन संरक्षक)श्री राजीव धीमान (वन संरक्षक, शिवालिक वृत्त), डॉ. कोको रोसे (निदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व), श्रीमती कल्याणी (वन संरक्षक, यमुना वृत्त) और श्री वैभव कुमार सिंह (उप वन संरक्षक देहरादून) सहित विभिन्न रेंजों के तमाम वनकर्मी और अधिकारी शामिल रहे।

​प्रभागीय वनाधिकारी, देहरादून वन प्रभाग के दिशा-निर्देशन में इस कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सतविन्दर पाल सिंह (वन क्षेत्राधिकारी) द्वारा किया गया। वन कर्मियों का यह बलिदान हमेशा नई पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments