पुलिस लाइन चंबा में जन्माष्टमी का भव्य आयोजन, आकर्षक झांकियों एवं रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन_
श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच सम्पन्न हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह_
बाल लीलाओं की प्रस्तुति ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा चंबा पुलिस लाइन परिसर

पहाड़ कि दहाड़ न्यूज
आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, किशन महिपाल एवं मंजू नौटियाल की प्रस्तुतियों पर देर रात तक झूमते रहे पुलिस परिवार एवं क्षेत्रीय लोग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे व अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों ने परिवार संग भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। _

🔸 टिहरी गढ़वाल पुलिस परिवार द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन चंबा में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, पुलिस परिवारों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पूरा पुलिस लाइन परिसर श्रीकृष्ण भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया।
🔹 कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे ने अपने पति श्री मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, अभिसूचना मुख्यालय उत्तराखंड, देहरादून एवं अपने पुत्र के साथ पुलिस लाइन परिसर में स्थापित लड्डू गोपाल की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा भगवान श्रीकृष्ण के झूले को झुलाकर जन्मोत्सव की परंपरा निभाई। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों एवं पुलिस परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
आठ आकर्षक झांकियों ने मोहा लोगों का मन

🔸 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जनपद के विभिन्न थानों एवं फायर सर्विस की ओर से आठ मनमोहक एवं आकर्षक झांकियां तैयार की गईं। झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी लीलाओं को विभिन्न रचनात्मक माध्यमों से प्रस्तुत किया गया। पुलिस लाइन पहुंचने वाले लोगों के लिए ये झांकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र रहीं। लोगों ने झांकियों के साथ सेल्फी लेकर जन्माष्टमी के उत्सव को यादगार बनाया।
पुलिस परिवार एवं स्कूली बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

🔸 समारोह में पुलिस लाइन चंबा के पुलिस परिवारों तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गीत, नृत्य एवं श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों एवं पुलिस परिवारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
किशन महिपाल एवं मंजू नौटियाल के गीतों पर थिरके दर्शक
🔹 कार्यक्रम का सांस्कृतिक एवं संगीतमय पक्ष उस समय और अधिक जीवंत हो उठा, जब सुप्रसिद्ध गायक श्री किशन महिपाल एवं सुश्री मंजू नौटियाल ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। दोनों कलाकारों के लोकप्रिय गीतों ने कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों, पुलिस परिवारों एवं स्थानीय नागरिकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर तक चले इस संगीतमय कार्यक्रम का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने की कार्यक्रम में सहभागिता

🔸 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में श्री मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, अभिसूचना मुख्यालय उत्तराखंड, देहरादून, सुश्री वरुणा अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल, श्री दयाराम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल, श्री दीपक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल, श्री चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी टिहरी, श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी, क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर, श्री संजीवा कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, टिहरी, श्री अभिलाष गैरोला, जेल अधीक्षक जिला कारागार नई टिहरी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

🔹 इसके अतिरिक्त श्री किशोर उपाध्याय, विधायक टिहरी, सुश्री इशिता सजवाण, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल, श्री उदय सिंह रावत, जिला अध्यक्ष भाजपा टिहरी गढ़वाल, श्रीमती सुमन सजवाण, ब्लॉक प्रमुख चंबा, श्री दिनेश धनै, पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड, श्री धन सिंह नेगी, पूर्व विधायक टिहरी, श्रीमती शोभनी धनोला, नगर पालिका अध्यक्ष चंबा, श्री मोहन सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी, श्री गोविंद सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष चमियाला तथा श्री रोशन रांगड़, नगर पंचायत अध्यक्ष लंबगांव समेत अन्य गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
🔸 समारोह का समापन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण के बीच हुआ। पुलिस लाइन चंबा में आयोजित जन्माष्टमी समारोह उपस्थित लोगों के लिए श्रद्धा, संस्कृति और मनोरंजन से परिपूर्ण एक अविस्मरणीय आयोजन बनकर रहा।




