Tuesday, September 15, 2026
Google search engine
HomeBlog​थाना क्लेमेनटाउन: एसएसपी की सख्ती, सनरूफ से हुडदंग करने वाला 1 युवक...

​थाना क्लेमेनटाउन: एसएसपी की सख्ती, सनरूफ से हुडदंग करने वाला 1 युवक गिरफ्तार

थाना क्लेमेनटाउन

एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

सार्वजनिक मार्ग पर वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर लापरवाही से वाहन चलाते हुए हुडदंग करने वाले 01 युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

सोशल मीडिया पर वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर स्टंट करने का वीडियो हुआ था वायरल

वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर एसएसपी दून द्वारा आवश्यक कार्यवाही के दिये थे निर्देश

पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए वाहन चालक को हिरासत में लेकर वाहन को किया सीज़

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति वाहन की सनरूफ से बाहर निकलकर हुड़दंग करते तथा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए अपने तथा दूसरे के जीवन को संकट में डालते हुए दिखाई दे रहा है। उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वैज्ञानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वायरल वीडियो की जानकारी करने पर उक्त वीडियो क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में सुभाष रोड का होना ज्ञात हुआ, जिस पर थाना क्लेमेनटाउन पुलिस द्वारा वायरल वीडियो से वाहन के नंबर की जानकारी करते हुए वाहन चालक उत्कर्ष पुत्र राकेश करनवाल को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जिसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई, साथ ही वीडियो में दिख रहे वाहन स्कार्पियो एन UK07FX6050 को एमवी एक्ट में सीज़ किया गया।

विवरण अभियुक्त –

उत्कर्ष पुत्र राकेश करनवाल निवासी कैपिटल हाइट्स, आइटीबीपी रोड, gms रोड, देहरादून, उम्र- 24 वर्ष

विवरण सीज़ वाहन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments