Sunday, March 29, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडटिहरी गढ़वाल: घनसाली पुलिस व DLSA ने नशा, साइबर अपराध व महिला...

टिहरी गढ़वाल: घनसाली पुलिस व DLSA ने नशा, साइबर अपराध व महिला सुरक्षा पर चलाया जन जागरूकता अभियान

आप को बता दे

जनपद टिहरी गढ़वाल
दिनांक 24.05.2025

 घनसाली पुलिस व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज बहेड़ा में चलाया गया जन जागरूकता कार्यक्रम।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व घनसाली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से राजकीय इंटर कॉलेज बहेड़ा घनसाली में अध्यनरत छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को विभिन्न विषयों को लेकर जागरूक किया गया।
🔷 महिला संबंधित अपराध, बाल मजदूरी तथा यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, योजनाओं के बारे में बताया गया इसके अतिरिक्त साइबर अपराध, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों, के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
🔷 छात्रों द्वारा जनजागरुकता कार्यक्रम में अभिरुचि लेते हुए प्रश्नोत्तरी भी की गई।
छात्रों को नशे के परिणामों से अवगत कराते हुए हर प्रकार के नशे से दूर रहने को कहा गया।और कठोर दंड प्रावधान से विदित कराया गया।
🔷 पुलिस के द्वारा नशे के सौदागरों की सूचना पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 अथवा थाना पुलिस को देने बाबत बताया गया।

🔷 उपरोक्त मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री आलोक त्रिपाठी, अधिवक्ता व स्वयं सहायता समूह के मेंबर तथा उप निरीक्षक श्री सुनील कुमार आदि पुलिस स्टाफ तथा इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य व शिक्षक गण उपस्थित रहे l

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments