Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़: नर्सिंग कॉलेज में छात्रों को यातायात नियमों पर जागरूक करने हेतु...

पिथौरागढ़: नर्सिंग कॉलेज में छात्रों को यातायात नियमों पर जागरूक करने हेतु कार्यशाला आयोजित

आप को बता दे

जनपद पिथौरागढ़ 
दिनांक: 24.05.2025

नर्सिंग कॉलेज के छात्रों के लिए यातायात नियमों पर कार्यशाला आयोजित

पर्यटन सत्र को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल के दिशा-निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाना है।

इसी क्रम में यातायात निरीक्षक अयूब अली द्वारा पिथौरागढ़ नर्सिंग कॉलेज के छात्रों के लिए एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
• कार्यक्रम के दौरान छात्रों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया:
• दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट पहनने की आवश्यकता और उसका महत्व।
• तेज गति से वाहन चलाने के खतरे और उसके दुष्परिणाम।
• नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त चेतावनी और इससे होने वाले गंभीर हादसों की जानकारी।
• नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है, इसके प्रति छात्रों को सचेत किया गया।
• सड़क पर दुर्घटना की स्थिति में “गुड समैरिटन” बनकर मानवता दिखाने और पीड़ितों की सहायता करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर छात्रों ने कार्यशाला में गहरी रुचि दिखाई और यातायात नियमों से संबंधित अपने प्रश्न भी पूछे। पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार की पहल से निश्चित रूप से युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग मिलेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments