आप को बता दे
लगभग 75 कि.ग्रा. मटन व चिकन के साथ चार नेपालियों को चौकी फाटा पुलिस ने पकड़कर की गयी चालानी कार्यवाही।
पकड़े गये मांस को गड्डों में डालकर किया गया विनष्टीकरण।
एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस के स्तर से अवांछित गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। चौकी फाटा (थाना गुप्तकाशी) पुलिस द्वारा चौकी फाटा क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान कुल चार नेपाली व्यक्तियों के कब्जे से तकरीबन 75 कि.ग्रा. मटन व चिकन जो कि इनके द्वारा अलग-अलग छोटी-छोटी थैलियों व कट्टों में रखा गया था। यह बरामदगी अलग-अलग समय पर हुई है। इन सभी से पूछताछ की गयी तो इनके द्वारा बताया गया कि आजकल काफी नेपाली मजदूर गौरीकुण्ड में मजदूरी कर रहे हैं कुछ मांस इनके द्वारा अपने साथी अन्य नेपालियों, घोड़ा-खच्चर संचालन का कार्य कर रहे हॉकरों को ऊंचे दामों पर बेचा जाना था। इनके द्वारा यह मांस (मटन व चिकन) रुद्रप्रयाग व अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत स्थित अलग-अलग दुकानों से खरीदा गया था। इन सभी नेपालियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई तथा बरामद मांस को अलग-अलग गड्डों में डालकर व उसके ऊपर आवश्यकतानुसार फिनाइल इत्यादि डालकर विनष्टीकरण करने की कार्यवाही की गयी है।
मटन-चिकन के साथ पकड़े गये नेपालियों का विवरणः-
1- भीम बहादुर पुत्र मंजीत बहादुर निवासी नेपाल राष्ट्र (हाल मजदूर गौरीकुण्ड)
2- विशाल बहादुर पुत्र रामप्रसाद निवासी नेपाल राष्ट्र (हाल मजदूर गौरीकुण्ड)
3- दिलीप शाही पुत्र विशम्बर शाही निवासी नेपाल राष्ट्र (हाल मजदूर गौरीकुण्ड)
4- ज्ञानेन्द शाही पुत्र अंगबहादुर शाही निवासी नेपाल राष्ट्र (हाल मजदूर गौरीकुण्ड)
अब तक जनपद पुलिस के स्तर से इन 13 दिनों में लगभग 150 किग्रा मांस के विनष्टीकरण की कार्यवाही की गयी है तथा इस कार्य में संलिप्त 11 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी है।



