Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ में दो मासूमों से दुष्कर्म की कोशिश, अस्कोट पुलिस ने आरोपी...

पिथौरागढ़ में दो मासूमों से दुष्कर्म की कोशिश, अस्कोट पुलिस ने आरोपी मिस्त्री को दबोचा

आप को बता दे

नाबालिग बच्चों से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को अस्कोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 12.05.2025 को कोतवाली अस्कोट क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक महिला द्वारा थाने में तहरीर दी गई कि एक व्यक्ति – मिस्त्री राधाकृष्ण शाह द्वारा उसके दो नाबालिग पुत्रों (उम्र क्रमशः 5 वर्ष एवं 4 वर्ष) को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली अस्कोट में अभियुक्त राधाकृष्ण शाह उर्फ झल्ला मिस्त्री पुत्र लंगड़ शाह, मूल निवासी ग्राम सुन्दरगांव, थाना गोलापुर, जिला पश्चिमी चम्पारण, बिहार, वर्तमान निवासी द्वालीसेरा, अस्कोट, उम्र 49 वर्ष के विरुद्ध धारा 137(2) बी.एन.एस. तथा धारा 5/6/9/10 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक श्री गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल जाँच एवं आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।
प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक प्रियंका मौनी को सौंपी गई। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दिनांक 13.05.2025 को पावरग्रिड को जाने वाले रास्ते के पास, अस्कोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
• उ0नि0 प्रियंका मौनी
• का0 मनोज सिंह
• का0 कल्याण सिंह
जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार की अमानवीय व घृणित घटनाओं को लेकर “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाते हुए तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी नजदीकी थाना/चौकी को तत्काल दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments