Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर के मटेना गांव में थानाध्यक्ष ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, कानूनी...

बागेश्वर के मटेना गांव में थानाध्यक्ष ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, कानूनी जानकारी देकर किया जागरूक

आप को बता दे

थानाध्यक्ष बैजनाथ द्वारा ग्राम मटेना में चौपाल का आयोजन कर जानी ग्रामीणों की समस्यायें एवं आवश्यक कानूनी जानकारी देकर किया जागरुकl

चंद्रशेखर घोडके, पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के निर्देशन में जनपद स्तर पर प्रचलित जनजागरुता अभियान के दृष्टिगत थानाध्यक्ष बैजनाथ  प्रताप सिंह नगरकोटी द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम मटेना में चौपाल का आयोजन किया गया। महोदय द्वारा उपस्थित सभी बुजुर्ग महिला/पुरुषों व मौजूद सभी सम्मानित सदस्यों से उनकी कुशलता के बारे में जानकारी लेते हुए उनके क्षेत्र में होने वाली कानूनी समस्याओं एवं उनके निवारण हेतु आवश्यक वार्ता कर आपस में सुझाव साझा किए गए,,एवं हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।

उपस्थित सभी महिलाओं/पुरुषों को उनके क्षेत्र/आस पास में होने वाली आपराधिक घटनाओं/संदिग्धों की सूचना तत्काल नजदीकी थाने/चौकी में देने हेतु बताया गया जिससे समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध हो सके।
तत्पश्चात महोदय द्वारा मौजूद लोगों को पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियानों, महिला सशक्तिकरण सुरक्षा, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध/बचाव यातायात नियमों, बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव व नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के दुष्परिणामों व नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने, नए कानून आदि जानकारी देकर जागरुक किया गया।

किसी भी समस्या/सूचना हेतु पुलिस हैल्प लाइन न0- 112/1090, साइबर हेल्प लाइन न0 1930 “उत्तराखंड पुलिस एप”/महिलाओं हेतु सुरक्षा कवच “गौरा शक्ति” की उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments