आप को बता दे
“किरायेदार सत्यापन नहीं कराया ? चालान को रहें तैयार”
कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने निकाला सत्यापन का सघन चैकिंग अभियान
जनपद पिथौरागढ़ में बाहरी व्यक्तियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सी.ओ. परवेज अली के पर्यवेक्षण में कोतवाली पिथौरागढ़ के अंतर्गत किरायेदार सत्यापन से जुड़े नियमों का उल्लंघन कर बाहरी व्यक्तियों को बिना सत्यापन के घरों में किराए पर या मजदूरी पर रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिलथाम क्षेत्र से सिमलगैर तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 04 लोगों के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 40,000 रुपये का चालान किया गया। पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि यदि कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के पाया जाता है तो संबंधित मकान मालिक या ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सके।




