आप को बता दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम देहरादून के आईएसबीटी और आसपास की झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर और आईएसबीटी स्थित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मौसम के इस कठिन दौर में गरीब और बेसहारा लोग ठंड के प्रकोप से बेहाल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के विभिन्न जिलों में बेसहारा लोगों को राहत पहुंचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्रामीण अंचलों और शहरी इलाकों में अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो।

इस पहल का उद्देश्य है कि किसी भी व्यक्ति को ठंड से बचाव की उचित व्यवस्था प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बेसहारा लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।




