आप को बता दे
रेल सेवाओं का महत्व आज के दौर में हर वर्ग के लोगों के लिए बढ़ गया है। यात्रियों को सुविधा और समय पर गंतव्य तक पहुंचाने में रेल सेवाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खासकर हरिद्वार जैसे तीर्थ नगरी में, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं, रेल नेटवर्क का सुधार और विस्तार बेहद जरूरी हो जाता है।
हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के रेल्वे स्टेशनों को लेकर चर्चा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने हरिद्वार, लक्सर, रूड़की और सहारनपुर के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित शटल सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही, लक्सर रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की।
बताया जा रहा है कि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह आशा व्यक्त की कि इन मांगों को जल्द ही स्वीकार कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को राहत मिलेगी और उनके यात्रा अनुभव में सुधार होगा।



