आप को बता दे
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, वाहन चालक गिरफ्तार
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 108 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े निर्देश दिए हैं। अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने निम्नलिखित कार्रवाइयाँ कीं:
1. थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक मो0 आकिल सिद्दिकी मय टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहन चालक मनोज सिंह निवासी सिन्यूडा पोस्ट कण्डारीछीना थाना गंगोलीहाट को गिरफ्तार किया गया और वाहन को सीज किया गया।
अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 108 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, साथ ही धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई।




