Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर: कौसानी में स्कूली बच्चों को साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा पर...

बागेश्वर: कौसानी में स्कूली बच्चों को साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया, थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने दी जानकारी

आप को बता दे

बागेश्वर पुलिस।

” जागरुकता अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष कौसानी पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को बढ़ते साइबर अपराधों ,सड़क सुरक्षा संबंधी व अन्य आवश्यक जानकारी देकर किया जागरूक।

 पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक  बागेश्वर के निर्देशन में आज दिनांक- 06.12.24 को थानाध्यक्ष कौसानी मनवर सिंह द्वारा केंद्रीय विद्यालय कौसानी में स्कूली बच्चो को वर्तमान समय में विभिन्न माध्यमों से हो रहे साइबर अपराध व इनसे बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी अंजान व्यक्ति से दोस्ती ना करने एवं अपनी निजी जानकारी शेयर ना करने के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बताया गया। किसी भी प्रकार का साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने व सड़क दुर्घटनाओं से बचने के बारे में जानकारी देते हुए यातायात चिन्हो/नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के युवक एवं युवतियों को ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध नही होता। वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ-साथ नाबालिक के अभिभावकों के ऊपर जुर्माने का भी प्रावधान है। मोटर वाहन अधिनियम के नये नियमों के बारे में भी अवगत कराया गया। तथा UTTARAKHAND POLICE APP, गौरा शक्ति app, 112, 1090, नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम, महिला/बलिकाओ से सम्बंधी अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई l
उपस्थित छात्र-छात्राओं को उक्त जानकारी से अपने घर वालों व आस पड़ोस के लोगो को भी जागरुक करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments