Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडकोटद्वार जनपद में सिद्धबलि वार्षिक महोत्सव मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर...

कोटद्वार जनपद में सिद्धबलि वार्षिक महोत्सव मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने पुलिस बल को दिए सख्त दिशा-निर्देश

आप को बता दे

सिद्धबलि वार्षिक महोत्सव मेले का आयोजन हर वर्ष बड़ी धूमधाम से किया जाता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु एवं पर्यटक शामिल होते हैं। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ताकि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके और कोई अप्रिय घटना न घटे।

इस वर्ष 06 दिसंबर से 08 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सिद्धबलि वार्षिक महोत्सव मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार चंद्रमोहन सिंह ने आज पुलिस बल की ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग में मेले में तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने, अराजक तत्वों पर निगरानी रखने और महिलाओं एवं वृद्ध जनों से मृदु व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस उपाधीक्षक बलजीत सिंह भाकुनी, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश सिंह तनवार और अन्य पुलिस अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे। इस दौरान मेले में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

सभी पुलिस कर्मियों को अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी से तैनात रहने और किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments