Friday, February 20, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडअल्मोड़ा जनपद के मार्चुला बस हादसे के घायलों का हाल जानने रामनगर...

अल्मोड़ा जनपद के मार्चुला बस हादसे के घायलों का हाल जानने रामनगर के रामदत्त जोशी अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

आप को बता दे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर अस्पताल में पहुंचकर मार्चुला बस दुर्घटना के घायलों का हाल जाना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राम दत्त जोशी राजकीय चिकित्सालय, रामनगर में जाकर जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की कुशलक्षेम जानी। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों से घायलों के उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों तथा चिकित्सकों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री ने घायलों के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार इस दु:ख की घड़ी में मृतकों के परिजनों और घायलों के साथ खड़ी है।” मुख्यमंत्री धामी ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments