Friday, February 20, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडअल्मोड़ा के मार्चुला में दर्दनाक बस हादसा, कई यात्रियों की मौत और...

अल्मोड़ा के मार्चुला में दर्दनाक बस हादसा, कई यात्रियों की मौत और कई घायल; मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख और घायलों को ₹1 लाख की सहायता का ऐलान

आप को बता दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मार्चुला बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले परिवारों को आर्थिक सहायता और घायलों के शीघ्र उपचार के निर्देश

जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की और कहा कि सरकार इस संकट की घड़ी में पूरी मजबूती से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को दुर्घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर सक्रिय हैं और घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुँचाने का कार्य कर रही हैं। गंभीर रूप से घायलों को ज़रूरत पड़ने पर एयरलिफ्ट करने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक यात्री के परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जबकि घायलों को ₹1 लाख की मदद दी जाएगी। साथ ही, कुमाऊं मंडल के आयुक्त को दुर्घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

मुख्यमंत्री धामी ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments