Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग: सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह, पुलिस अधीक्षक...

रुद्रप्रयाग: सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस बल ने ली अखंडता की शपथ

आप को बता दे

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग परिवार ने ली राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ

राष्ट्र की एकता, अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने के उद्देश्य से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए आज दिनांक 31.10.2024 को समय 11:00 बजे जनपद रुद्रप्रयाग परिवार द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग परिसर में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने उपस्थित पुलिस कार्मिकों को शपथ दिलायी गयी। जनपद की पुलिस लाइन, सभी थाना चौकियों पर राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता बनाये रखने की शपथ दिलाई गई।


पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने उपस्थित कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस भारत के लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा देश को हमेशा एकजुट करने के लिए अनेकों प्रयास किये गए, इनके कार्यों को याद करते हुए इनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसीलिए पुलिस बल का यह विशेष कर्तव्य होना चाहिए कि हम पुलिस के अनुशासित बल में नियुक्त रहते हुए राष्ट्र की एकता, अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान बनाए रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments