Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर: फायर स्टेशन गरुड़ की टीम ने सिमार में मकान में लगी...

बागेश्वर: फायर स्टेशन गरुड़ की टीम ने सिमार में मकान में लगी आग पर पाया काबू, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुआ त्वरित राहत-बचाव कार्य

आप को बता दे

फायर स्टेशन गरुड़ ने मकान में लगी आग पर कड़ी मसक्कत कर पाया काबू।

 पुलिस अधीक्षक  जनपद बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके (IPS) द्वारा राहत बचाव कार्य हेतु त्वरित कार्यवाही के लिए जनपद के समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके क्रम में आज दिनांक 31/10/2024 को फायर स्टेशन गरुड़ को MDT के माध्यम से समय 00: 55 बजे सिमार क्षेत्र में एक मकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल एफ० एस० गरुड़ की फायर टीम घटना स्थल पर पहुची व दो मिनी हाई प्रेशर की सहायता से आग को बुझाना शुरू किया गया,

आग बंद घर में लगी थी जहाँ राशन व घास रखी हुई थी फायर यूनिट द्वारा घास व राशन को बाहर निकाल कर, लगातार पानी डालकर आग को बुझाया गया। आग को नियंत्रित कर पूर्ण रूप से बुझाया तथा आस–पास के क्षेत्र को आग के नुकसान से सुरक्षित किया । आग से घर की छत टूट गई लकड़िया व टिन भी जल गए आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया। आग से अन्य किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ ।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments