Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचमोली: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चमोली पुलिस...

चमोली: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चमोली पुलिस ने ली अखंडता बनाए रखने की शपथ, सरदार पटेल को किया नमन

आप को बता दे

एक भारत, श्रेष्ठ भारत

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर चमोली पुलिस द्वारा ली गई राष्ट्र की एकता, अखण्डता को बनाए रखने की शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज दिनांक 31 अक्टूबर 2024 को राष्ट्र की एकता, अखंडता को अक्षुण्य रखने के उद्देश्य से जनपद चमोली के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों के मध्य सभी थाना/चौकियों/कार्यालयों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार  के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक चमोली  संजय गर्ब्याल द्वारा पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में उपस्थित अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों को संबोधित करते हुए बताया गया, कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश को एकजुट करने के लिए अद्वितीय प्रयास किए। उनका नेतृत्व और दृष्टिकोण केवल राजनीतिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता के लिए भी महत्वपूर्ण था। उन्होंने सैकड़ों रियासतों में बटें भारत को एक राष्ट्रीय धारा में लाने का कार्य किया, जिससे भारत एक अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ। उनके योगदान को याद करते हुए, राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है, ताकि हम उन मूल्यों को संजोए रखें, जो हमारे देश की नींव हैं। उन्होने कहा की हम सभी का देश के प्रति एक विशेष उत्तरदायित्व है। इसलिए, हमें अपने कार्यों के माध्यम से सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के आदर्शों को जीवंत रखते हुए एक सशक्त भारत का निर्माण करना है, जहाँ एकता, अखंडता और शांति का माहौल हो।

शपथ

मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हॅू, कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हॅू जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा सम्भव बनाया जा सका, मैं अपने देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठता से संकल्प करता हॅू।

इसके अतिरिक्त सभी थाना/चौकी/फायर स्टेशन/शाखा में उनके प्रभारियों द्वारा अधीनस्थ अधिकारी/कर्मगणों को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने हेतु शपथ दिलायी गयी।

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक चमोली आनन्द सिंह रावत सहित अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments