आप को बता दे
एस0पी0 पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में तथा सी0ओ0 पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस आम जन को लगातार नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जागरूक कर रही है । जिस क्रम में थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती द्वारा राजकीय इण्टर कालेज झूलाघाट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया । इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों, साइबर अपराध, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, महिला अपराध, मानव तस्करी, बाल श्रम, महिला सम्बन्धी कानून तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति आदि के साथ-साथ पुलिस हेल्पलाइन नम्बर डॉयल- 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930, सी0एम0 हेल्पलाइन नम्बर-1905 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा नाबालिगों को वाहन न चलाने की हिदायत दी गई। इस दौरान जागरूकता सम्बन्धित पम्पलेट भी वितरित किये गये ।




