आप को बता दे
सरे आम उत्पात मचाने वाले को थाना जाजरदेवल पुलिस ने कराई हवालात की सैर
ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ाने व मिशन मर्दादा का उल्लंघन करने वाले कुल 111 के विरूद्ध कार्यवाही कर 4 वाहन सीज किये गये

एस0पी0 पिथौरागढ़ के निर्देश में जनपद पुलिस द्वारा दिनांक 14.07.2024 को सी0ओ0 पिथौरागढ़, परवेज अली के पर्यवेक्षण में यातायात नियमों का उल्लंघन करने व शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की गयी ।
जिस क्रम में 112 के माध्यम से थाना जाजरदेवल में सूचना मिली कि बीसाबजेड़ में एक व्यक्ति ने उत्पात मचाकर लोगों को परेशान किया हुआ है । सूचना पर उ0नि0 गिरीश चन्द्र मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे तथा उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उत्तेजित होने लगा । इससे पहले वह व्यक्ति कोई अप्रिय घटना घटित कर देता पुलिस टीम द्वारा उसे धारा 126/135/170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत गिरफ्तार किया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा एक नाबालिक वाहन चालक को वाहन चलाते हुए पाया जिसके वाहन को सीज किया गया तथा अभिभावक का 25 हजार रूपये का चालान कर चालानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित की गयी । साथ ही सड़कों पर नियम विरूद्ध अनियन्त्रित वाहन चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 141 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी ।



