Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडनशा मुक्त देवभूमि मिशन को सफल बनाने में जुटी पिथौरागढ़ पुलिस ,थाना...

नशा मुक्त देवभूमि मिशन को सफल बनाने में जुटी पिथौरागढ़ पुलिस ,थाना थल पुलिस व एस0ओ0जी0 ने 502 ग्राम चरस के साथ दबोचा नशा तस्कर

आप को बता दे

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सार्थक बनाने हेतु एस0पी0 पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में सी0ओ0 पिथौरागढ़ श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस लगातार नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी हुई है ।
इसी क्रम में थाना थल पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम ने थल रोड में बोरा इजर बैन्ड के पास अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह को अल्टो कार में 502 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना नाचनी में धारा 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार को भी सीज किया। अभियुक्त से नशे के सौदागरों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम/पता अभियुक्त:-
1- अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र खुशाल सिंह निवासी गिरगांव थाना नाचनी जिला पिथौरागढ़ ।

बरामद माल का विवरण:- कुल 502 ग्राम चरस ।

टीम का विवरण
1- उ0नि0 श्री मनोज पाण्डेय, प्रभारी एस0ओ0जी0, 2- अपर उ0नि0 दिनेश शर्मा, 3- हेड का0 अशोक सिंह, 4- हे0 का0 सुरेन्द्र सिंह, 5- का0 विरेन्द्र यादव, 6- का0 जगदीश मारकुना ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments