आप को बता दे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास देहरादून के मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जन समस्याओं का समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकांश जन समस्याओं का समाधान किया।
उन्होंने संबंधित विभागों को कुछ समस्याओं के निवारण के लिए कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इन समस्याओं के समाधान के लिए भेजे गए पत्रों की मॉनिटरिंग की जाती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का जल्द समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता एवं अन्य समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी की समस्याओं का यथासंभव समाधान किया जाएगा।



