Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडडालनवाला क्षेत्र में महिला से हुई मोबाइल लूट की घटना का दून...

डालनवाला क्षेत्र में महिला से हुई मोबाइल लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आप को बता दे 

अभियुक्त के कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हुई बरामद

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त है नशे के आदि, नशे की पूर्ति के लिए दिया था घटना को अंजाम

दिनांक 12-07-2024 को वादिनी रमा पत्नी राजेश, निवासी आर्य नगर, डालनवाला, देहरादून द्वारा 112 पर सूचना दी कि चंद्रलोक कॉलोनी में दोपहर समय काम से लौटते समय दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया तथा मौके से फरार हो गए। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा वादिनी से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तो के हुलिए तथा घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। घटना के संबंध में वादिनी द्वारा दी गई तहरीर पर तत्काल थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0- 150/24 धारा-304(2) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल थाना डालनवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का मुआयना कर आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का गहनता से अवलोकन किया गया, साथ ही पीडिता से पूछताछ एंव घटना के संबंध में सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनांक 13-07-2024 को मुखबिर की सूचना पर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दोनों अभियुक्तों को डालनवाला क्षेत्र में नया गाँव सड़क मार्ग शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से वादिनी से छीना गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। 

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिए ही अभियुक्तों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था, अभियुक्त निखिल पूर्व में भी कोतवाली डालनवाला से मोबाइल लूट की घटना में जेल जा चुका है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- आयुष पुत्र संजय निवासी ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड़, थाना रायपुर, देहरादून उम्र-18 वर्ष

(2)-निखिल पुत्र अनूप कुमार निवासी-ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड़, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-22 वर्ष

बरामदगी

1- स्मार्टफोन OPPO A18

2- घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर

 

पुलिस टीम

(1)- उoनिरीo प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी हाथीबडकला

(2)- अoउoनिरीo सुबोध कुमार 

(3)- काo गजेंद्र

(4)- काo विजय 

(5)- काo रणजीत राणा

(6)- काoअनिरुद्ध

(7)- काo सुरेंद्र

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments