आप को बता दे
कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री के भाई शैलेश बिष्ट से फोन पर बात करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गाली-गलौच की। इसके बाद, शैलेश बिष्ट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शैलेश बिष्ट, जो कि यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचूर में रहते हैं और आर्मी में कार्यरत हैं, ने 11 जुलाई को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य क्रांति कपरुवाण ने 16 जून को फेसबुक पर उनके परिवार के खिलाफ एक पोस्ट डाली थी। शैलेश ने नेता से उस पोस्ट को हटाने के लिए कहा, तो नेता ने उन्हें फोन पर अपशब्द कहे।
कुछ दिन बाद, आरोपी ने फिर से शैलेश को कॉल किया और उनके परिवार को गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। शैलेश के पास इस बातचीत की रिकॉर्डिंग है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।



