आप को बता दे
आयोग द्वारा राज्य के 189 पीसीएस पदों के लिए भर्तियों की घोषणा की गई थी। इस परीक्षा के लिए लगभग डेढ़ लाख उम्मीदवारों के आवेदनों को स्वीकार किया गया था।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/वरिष्ठ अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 के अंतर्गत 189 पीसीएस पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन आज प्रदेश के सभी 13 जिलों में किया। सभी परीक्षा केंद्रों और उनके आसपास के स्थानों पर पुलिस द्वारा सख्त निगरानी रखी गई। परीक्षा में 1,49,509 में से 1,41,256 उम्मीदवार उपस्थित हुए।
परीक्षा दो सत्रों में सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक 405 केंद्रों पर आयोजित की गई।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि कुल पंजीकृत 1,49,509 उम्मीदवारों में से प्रथम सत्र में 71,264 उम्मीदवार उपस्थित और 78,245 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। प्रथम सत्र में उपस्थित उम्मीदवारों का कुल प्रतिशत 47.67 रहा। द्वितीय सत्र में 69,992 उम्मीदवार उपस्थित और 79,517 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में उपस्थित उम्मीदवारों का कुल प्रतिशत 46.81 रहा।



