Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडभारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा शारदा बैराज बनबसा के पास निर्धारित सीमा से...

भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा शारदा बैराज बनबसा के पास निर्धारित सीमा से अधिक की धनराशि ले जा रहें 07 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही

आप को बता दे 

1,87,000/रू0 की धनराशि की गई जब्त

  अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक  जनपद चंपावत द्वारा सभी थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग कर मादक पदार्थों, महेन्द्रनगर नेपाल में संचालित विभिन्न कैसीनो हेतु अवैध धन की निकासी , एवं अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी की रोकथाम किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।

 उक्त क्रम में आज दिनांक 12-07-2024 को जनपद चंपावत के चौकी शारदा बैराज क्षेत्र अंतर्गत ललित पाण्डेय, चौकी प्रभारी, शारदा बैराज, बनबसा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ व अन्य अवैध वस्तु की तस्करी रोकथाम एवं भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अनावश्यक रूप से पारगमन करने वाले भारतीय नागरिकों का डाटा तैयार करने के क्रम में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की जा रही सघन चेकिंग के दौरान 07 व्यक्तियो से 1,87,000/रु0 की नगद धनराशि बरामद किये गए हैं ।

 बरामद धनराशि के संदर्भ में पूछताछ में उक्त व्यक्तियो द्वारा कोई भी संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर पाए और ना ही उनके द्वारा कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत किये गये । 

उक्त बरामदा धनराशी को नियमानुसार भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित कस्टम कार्यालय बनबसा के सुपुर्द किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।  

नियमनुसार भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर केवल 25000 रु0/ व्यक्ति की धनराशि पारगमन हेतु अनुमन्य है।

01 -महेंद्र पाल पुत्र बनवारी लाल निवासी खमरिया पीलीभीत उत्तर प्रदेश से रुपया–30000/-बरामद।

 02 – वीरेंद्र कुमार पुत्र नन्हेंलाल निवासी जहानाबाद जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश से रुपया–35500 /- बरामद ।

 03 -श्याम रस्तोगी पुत्र शिवनाथ रस्तोगी निवासी बमनपुरी बरेली उत्तर प्रदेश से ₹32000 /-बरामद 

 04 -ऋषभ गुप्ता पुत्र बृजेश गुप्ता निवासी जलालाबाद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से रुपया–18000/- बरामद ।

 05 –कलीमुल्लाह पुत्र मजीद निवासी इज्जत नगर बरेली उत्तर प्रदेश से रुपया–23500/- बरामद। 

06 -योगेश कुमार पुत्र हीरालाल नवाबगंज बरेली उत्तर प्रदेश से रुपया–24500/-बरामद ।

 07 -रिसाकत हुसैन पुत्र नूर अल हसन निवासी सीबी गंज बरेली उत्तर प्रदेश से रुपया–23500/- बरामद।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments