Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडनाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चन्द घण्टों में गिरफ्तार कर...

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चन्द घण्टों में गिरफ्तार कर पहुँचाया सलाखों के पीछे।

आप को बता दे 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  लोकेश्वर सिंह के निर्देशों के क्रम में महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति पौड़ी पुलिस है संवेदनशील।

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चन्द घण्टों में गिरफ्तार कर पहुँचाया सलाखों के पीछे।

दिनांक 12.07.2024 को थलीसैण के स्थानीय निवासी ने थाना थलीसैण पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि कमलेश पुत्र चन्द्रपाल ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ डरा-धमका कर दुष्कर्म किया है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना थलीसैण पर मु0अ0सं0-18/2024, धारा 65(1)/351(2) बीएनएस (नए कानूनों के तहत) व3(क)/4(2) पोक्सो अधिनियम बनाम कमलेश पंजीकृत किया गया।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा प्रकरण नाबालिग से सम्बन्धित होने के कारण अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष थलीसैण को टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्गत निर्देशों के क्रम में विवेचक द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन करने के पश्चात गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी कर आज दिनांक 13.07.2024 को अभियुक्त कमलेश को चोरखिंडा रोड, थलीसैण से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीमः-

1. सुनील पंवार थानाध्यक्ष थलीसैंण

2. महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी जोशी विवेचक

3. का0 विनोद नेगी

4. का0 जसवंत सिंह 

5. का0 राकेश गुसाईं

6. का0 मनोज सिंह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments