आप को बता दे
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 14.07.2024 को उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 को संपन्न कराया जब प्रस्तावित है। जिसके क्रम में जनपद चंपावत में 04 परीक्षा केंद्रों (01- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंपावत, 02- राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत, 03-यूनिवर्सल ग्रीन इंटर कॉलेज खर्ककार्की चंपावत तथा 04- विवेकानंद विद्या मंदिर जब चंपावत) में दो पालियों में उक्त परीक्षा को संपन्न कराया जाना प्रस्तावित है।

उक्त के क्रम में अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशानुसार वन्दना वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक चंपावत द्वारा उक्त परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु आज दिनांक 13.07.2024 को पुलिस लाइन चंपावत सभागार में परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त किए गए पुलिस बल को ब्रीफ किया गया तथा निम्न निर्देश दिए गए –
01- परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 163 BNSS के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू है, जिसमें शान्ति व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से व्यक्तियों के समूह को एकत्रित नहीं होने दिया जाये।
02-परीक्षा केन्द्रों के आस-पास लाउडस्पीकर/ढोल नगाडे एवं वाद्य यंत्र का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
03- परीक्षा केन्दों के 200 मीटर की परिधि में कोई भी फोटोस्टेट मशीन, स्टेशनरी आदि की दुकान परीक्षा अवधि तक पूर्ण प्रतिबन्धित रहेगी।
04-परीक्षा केन्द्रों में नियुक्त पुलिस बल अभ्यर्थियों की चैकिंग फिक्सिंग कर यह सुनिश्चित करेंगे की कोई भी अभ्यर्थी/व्यक्ति किसी भी प्रकार का कोई इलैक्ट्रौनिक डिवाइस, मोबाईल, ब्लूटूथ तथा नकल सामग्री परीक्षा केन्द्र में ना ले जानेl पाये।
05-उक्त परीक्षा के दृश्टिगत समस्थ थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटल, कोचिंग संस्थान, सीएचसी सेन्टर आदि का गहनता से चैकिंग करना सुनिश्चित करेगे।



