Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडSP उत्तरकाशी ने किया यमुनोत्री धाम का दौरा

SP उत्तरकाशी ने किया यमुनोत्री धाम का दौरा

आप को बता दे 

यात्रा ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मगणों को ब्रीफ कर बरसात सीजन मे सतर्कता बरतने के दिये निर्देश

पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है, लगातार बारिश/बरसात सीजन के मध्यनजर आज 12.07.2024 को अर्पण यदुवंशी,पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा गया। यात्रा रूट पर पड़ने वाले पुलिस बैरियर व चेकपोस्ट पर नियुक्त कर्मियों को बरसात सीजन के दौरान सुरक्षित यात्रा हेतु जरुरी निर्देश दिये गये। जानकीचट्टी मे उनके द्वारा टोकन काउंटर, घोड़ा पड़ाव व फर्स्ट मेडिकल रिस्पॉन्ड केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा गया। उनके द्वारा यात्रा सीजन ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मगणों को पहले 2 माह के दौरान यात्रा के सुरक्षित व सुचारु संचालन के लिये बधाई दी गयी। जवानों को ब्रीफ करते हुए उनके बताया गया कि बारिश/बरसात के दौरान पहाड़ी मार्गों पर जगह-जगह लैंड स्लाइडिंग/ भू-स्खलन का खतरा बना रहता है, इसलिये बरसात के दौरान सभी अतिरिक्त सतर्कता व मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें। भू-स्खलन/ आपदा प्रभावी क्षेत्र पर सावधानी रखें, हालांकि बरसात के दौरान श्रद्धालु कम मात्रा मे यात्रा पर आ रहे हैं, फिर भी हम लोगों को पुरी मुस्तैदी बरतनी है, अत्यधिक बारिश, लैंडस्लाइडिंग व अन्य आपातकालीन स्थिति मे तुरन्त सूचनाओं का आदान-प्रदान कर तीर्थंयात्रियों को सुरक्षित स्थान रुकवाना सुनिश्चित करेंगे। रात्रि मे यात्रा पूर्णतया बंद रखें। सभी लोग “अतिथि देवो भवः” की थीम पर कार्य करते हुये यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की हर प्रकार से सहायता व मदद करेंगे। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नियुक्त कर्मियों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गयी। SDRF व पुलिस जवानों को किसी भी आपदा व दुर्घटना पर तुरंत रिस्पांड करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान उनके द्वारा विपरीत परस्थितियों मे ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों की समस्याओ का भी जायजा लिया गया। यमुनोत्री धाम पर पहुंचकर उनके द्वारा माँ यमुना जी के दर्शन व पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया। स्थानीय लोगों व तीर्थ पुरोहितओं से यात्रा का फीडबैक लेने के उपरांत उनके द्वारा यमुनोत्री पुलिस चौकी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, विपरीत परस्थितियों मे ड्यूटी पर तैनात जवानों की हौसलाअफजाई की गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments