Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी के यमकेश्वर में स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा और नशे से...

पौड़ी के यमकेश्वर में स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा और नशे से बचाव को लेकर किया गया जागरूक

आप को बता दे

थाना यमकेश्वर पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों जागरूक करने के साथ ही पुलिस मित्र बनने हेतु किया गया प्रेरित।

साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के साथ ही अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए किया जागरूक।

थाना यमकेश्वर पुलिस द्वारा जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में जाकर स्कूली बच्चों को जागरूक करने के क्रम में सभी बच्चों को बाल अधिकारों एवं उनके संरक्षण, बालश्रम,सडक सुरक्षा/नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाये जाने व यातायात नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी करने के लिए अपनाए जा रहे नए तरीको के संबंध में जानकारी देने व सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम,ट्विटर तथा व्हाट्सअप आदि) से संबंधित अपराधों से बचाव सम्बन्धी जानकारी दी गई। अपने क्षेत्र में नशे की रोकथाम हेतु एवं नशे की लत में डूब चुके व्यक्तियों को मुख्यधारा में लाने व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिलने पर इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस या टोल फ्री नंबर 1933 पर देने हेतु बच्चों को प्रेरित किया गया। साथ ही अपने आस पास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के साथ ही तुरंत कार्यवाही कर सुरक्षा के भावना को प्रबल किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments