आप को बता दे
जनपद चंपावत में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध चम्पावत पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी
थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत 4.80 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में दिनांक 24.5.2025 को जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा श्री चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर के निर्देशन में मनिहार गो ठ रेलवे अंडरपास के पास मुख्य सड़क पर सघन चैकिंग अभियान के दौरान 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली टनकपुर में मु0अ0सं0-55/2025 धारा 08/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभि0गण का नाम पता
01- अजय राम पुत्र शंकर राम निवासी ग्राम नगला तराई जिला उधम सिंह नगर हाल निवासी वार्ड नंबर 6थाना टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 36 वर्ष
बरामदगी का विवरण
01- अभियुक्त अजय राम के कब्जे से 4.80 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम-
01- व0 उपनिरीक्षक पूरन सिंह तोमर थाना टनकपुर
02.- हे0कानि0 कमल कुमार (थाना टनकपुर)
03. कांस्टेबल दिनेश कार्की थाना टनकपुर
04- कांस्टेबल 05 नासिर SOG



