आप को बता दे
जनपद स्तर पर पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी
बागेश्वर पुलिस द्वारा बीते दिवस 56 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करते हुए 15 के विरुद्ध की चालानी कार्यवाही।
किरायेदार सत्यापन के दस्तावेज प्रस्तुत ना करने पर 01 मालिक का किया 5000 रुपयें का नगद चालान।
पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके द्वारा जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने एवं कानून और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ बनाए जाने हेतु निरंतर चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाए जाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर/कपकोट के पर्यवेक्षण में दिनॉक-25/05/2025 कोतवाली/समस्त थाना पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस द्वारा किरायेदारों, श्रमिकों का सत्यापन न कराने पर कुल 56 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया एवं 15 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही कि गयी।
✅ जिसमें थाना कपकोट पुलिस द्वारा मानदीप होम स्टे कपकोट के संचालक द्वारा होमस्टे मे ठहरने वाले विदेशी नागरिकों की सूचना (फार्म C )समय पर न देने पर होम स्टे मालिक पर धारा 52(3)/83 पुलिस अधिनियम से अवगत कराते हुए मौके पर ही नकद चालान रुपया 5000 किया गया ।
जनपद पुलिस द्वारा लगातार बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन चैक किये जा रहे हैं साथ ही सत्यापन न पाये जाने पर सम्बन्धितों के विरुद्व चालानी कार्यवाही करते हुए सख्त हिदायत दी जा रही है।
अपील
जनपद बागेश्वर पुलिस आमजन से अपील करती है कि सुरक्षा के दृष्टिगत अपने किरायेदारों, कर्मचारियों, घरेलू नौकरों आदि का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। सत्यापन न कराए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



