Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी: ऑनलाइन ठगी में महिला के खाते से गए ₹1.5 लाख साइबर...

पौड़ी: ऑनलाइन ठगी में महिला के खाते से गए ₹1.5 लाख साइबर सेल कोटद्वार ने त्वरित कार्रवाई कर दिलाए वापस

आप को बता दे

 कोटद्वार

ऑनलाइन ठगी की 1.5 लाख रू0 की धनराशि महिला के खाते में वापस लौटाकर पौड़ी पुलिस ने महिला के चेहरे पर लौटाई मुस्कान।

साइबर ठगी सम्बन्धी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु एसएसपी पौड़ी द्वारा दिये गये हैं सख्त निर्देश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,  पौड़ी द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सैल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों के प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
इसी क्रम में निशा रावत निवासी- बरस्वार लैन्सडाउन द्वारा साईबर सेल कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका के बैंक खाते में रजिस्ट्रर मोबाईल नम्बर को अपने नाम से पंजीकृत करवाकर UPI के माध्यम से आवेदिका के खाते से 1,50,211/- रू0 की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गयी है।
साईबर सैल टीम कोटद्वार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बैंक नोडल अधिकारी से त्वरित सम्पर्क कर आवेदिका के बैंक खातों के लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त किया गया। जिसके पश्चात पीडिता के खाते से UPI के माध्यम से ठगी की गयी कुल 1,50,211/- रूपये की शत-प्रतिशत धनराशि को आवेदिका को वापस करा दी गयी है जो कि आवेदिका के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी है। साइबर सैल द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही से आवेदिका द्वारा साइबर सैल के कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

साईबर पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान(प्रभारी साईबरसैल)
2. अपर उपउपनिरीक्षक दीपक अरोड़ा
3. महिला मुख्य आरक्षी विमला नेगी
4. मुख्य आरक्षी अरविन्द राय
5. मुख्य आरक्षी आशीष नेगी
6. आरक्षी अमरजीत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments