Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी: धरासू पुलिस ने स्कूली छात्रों संग नुक्कड़ नाटक से बढ़ाया ट्रैफिक...

उत्तरकाशी: धरासू पुलिस ने स्कूली छात्रों संग नुक्कड़ नाटक से बढ़ाया ट्रैफिक नियमों का जागरूकता अभियान

आप को बता दे

धरासू पुलिस ने स्कूली छात्र/छात्राओं के सहयोग से नुक्कड नाटक आयोजित कर आमजन को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में आम जन को सड़क सुरक्षा/ यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 21.05.2025 को प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार के नेतृत्व में धरासू पुलिस टीम द्वारा रा0इ0कॉलेज चिन्यालीसौड़ के छात्र/छात्राओं के सहयोग से चिन्यालीसौड़ बाजार में नुक्कड नाटक कार्यक्रम का आयोजन कर आम जनता/वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति सचेत किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा नुक्कड अभिनय के माध्यम से नाबलिक द्वारा वाहन न चलाने, ड्रंक एण्ड ड्राइव व अन्य यातायात नियमों पर प्रेरणाप्रद प्रस्तुतियां दी गयी। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा जनता को यातायात नियमों, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग, ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन न चलाने की आदि की जानकारी देकर सजग करते हुये आमजन से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गयी।
नुक्कड नाटक के उपरांत पुलिस व स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा आने-जाने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments