Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ में मुनस्यारी पुलिस ने ग्रामीण बुजुर्गों से की मुलाकात, दी हर...

पिथौरागढ़ में मुनस्यारी पुलिस ने ग्रामीण बुजुर्गों से की मुलाकात, दी हर संभव मदद का भरोसा

आप को बता दे

थाना मुनस्यारी पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम पूछते हुए दिया हर सम्भव मदद का आश्वासन।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीनियर सिटीजन/जनता के व्यक्तियों की समस्याओं को सुनने व उनका उचित निस्तारण किये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में आज दिनांक 17.05.2025 को थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुनस्यारी के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बुजुर्ग महिला/ पुरुषों से कुशलता पूछते हुए उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी, पुलिस विभाग या अन्य सरकारी विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के बारे जानकारी की गई, जिनके द्वारा कोई परेशानी नहीं बताई गई। सभी वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस सहायता नम्बरों के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिये गये नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया तथा हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments