Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडराष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य बने ले. जनरल ए.के. सिंह, सैनिक कल्याण...

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य बने ले. जनरल ए.के. सिंह, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई

आप को बता दे

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह (सेनि) सैनिक कल्याण मंत्री ने दी बधाई

देहरादून, de 16 मई। शुक्रवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के शासकीय आवास में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद का सदस्य नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि) अजय कुमार सिंह का अनुभव और सेवा राष्ट्र की सुरक्षा नीति निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की ले0 जनरल सिंह अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण से करेंगे। भेंट के दौरान दोनों के बीच सैन्य सेवा, सैनिक कल्याण सहित राज्य में थींक टैंक स्थापना, रोजगारसृजन की दृष्टि से एआई आधारित सॉफ्टवेयर एवं डाटा सेंटर की स्थापना जैसे अहम विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने जल्द ही सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों के सम्मेलन कराये जाने पर भी चर्चा की। इसके अतिरिक्त, घंघोड़ा में विक्टोरिया क्रांस गंजू लामा के नाम पर द्वार निर्माण सहित सड़क का नाम उनके नाम पर करने की बात भी हुई। मिलन केन्द्र निर्माण और भूमि उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में भी कार्यवाही का आश्वासन दिया। 

   इस अवसर पर मेजर पीबी सिंह, टीडी भूटिया, कैप्टन एसके थापा, रोशन राय आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments