आप को बता दे
सर्वप्रथम पुलिस जवानों को शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ्य व फिट रखने के लिए पुलिस लाईन बागेश्वर में शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया l
SP बागेश्वर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में हुआ मासिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी का आयोजनl
जनपद के समस्त अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों/सम्बन्धितों को दिये सख्त एवं आवश्यक दिशा-निर्देश

लम्बित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाये।
थाना स्तर पर नशे के विरुद्व अधिक से अधिक कार्यवाही करने पर दिया जोर
मुख्यालय द्वारा प्रचलित अभियानों मे व्यक्तिगत रूचि लें थाना प्रभारी
विशिष्ट/सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधि0/कर्म0गणों को किया सम्मानित
चन्द्रशेखर घोडके, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा आज दिनांक- 16/05/2025 को पुलिस लाईन सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों, समस्त थाना/चौकी प्रभारियों/शाखा प्रभारियों व अन्य पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी ली गयीl

कर्मचारी सम्मेलन-
सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक थाना/चौकी व शाखाओं से आये सभी अधि0/कर्म0गणों का सम्मेलन लेकर उनकी विभागीय, व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी एवं बताई गई समस्याओं का निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। *साथ ही 10 पुलिस कार्मिकों को अच्छा काम करने पर उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अपराध गोष्ठी
➡️जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा कर लंबित विवेचनाओं/शिकायतों के मामलों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर शीघ्र निस्तारित करने के दिए निर्देशl
➡️ समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने, अवैध शराब का कारोबार करने वालों/होटल व ढाबों में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने व बेचने वालों एवं आदतन अपराधियों के विरूद्ध अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशत किया गया।
➡️सभी थाना प्रभारियों को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने को निर्देशित किया गया ।
➡️मुख्यालय स्तर से प्रचलित अभियानों में शत-प्रतिशत कार्यवाही करने व बाहरी व्यक्तियों के शतप्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर
सख्त कार्यवाही के निर्दश दिये गये।
➡️ साईबर/धोखाधड़ी की शिकायतों को गंभीरता से लेकर साईबर सेल से आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए अपराधियों के प्रभावी कार्यवाही करेंl
उक्त मासिक गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय लाल साह, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट मनीष शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी व समस्त थाना/चौकी एवं शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।



