Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून में 850 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर दबोचे, दून पुलिस...

देहरादून में 850 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर दबोचे, दून पुलिस की ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ मिशन में कार्रवाई!

आप को बता दे
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी 
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
अभियुक्तों के कब्जे से 850 ग्राम अवैध चरस की बरामद
कोतवाली विकासनगर
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि उत्तराखण्ड 2025” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किए गए हैं।
निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए दून पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 
इसी क्रम में दिनांक -09/5/2025 थाना विकासनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुल नं0 01 के निकट स्थित AK नर्सरी के पास से 02 अभियुक्तों 01- राजेन्द्र पुत्र दौलत तथा  02- अतर सिंह पुत्र रईया राम को 850 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। 
  अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर धारा- 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। 
            
 विवरण गिरफ्तार अभियुक्त 
01- राजेन्द्र पुत्र दौलत राम निवासी ग्राम मसराह पोस्ट चंदना धार जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 34 वर्ष 
02- अतर सिंह पुत्र रईया राम  निवासी ग्राम बावत मुशाडी पोस्ट चंदना धार जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 34 वर्ष
 बरामदगी 
850 ग्राम अवैध चरस। 
  
 पुलिस टीम 
01-उ0नि0 संदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार 
02- उ0नि0 संदीप पंवार 
03- का0  पवन विष्ट 
04- का0  ऋतिक कंडारी 
05- का0 सौरभ कुमार 
06- का0  रजनीश
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments