Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर SSP की सख्ती, 9 वाहन...

पौड़ी: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर SSP की सख्ती, 9 वाहन सीज, DL जब्त, 187 चालान

आप को बता दे

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पौड़ी पुलिस की कार्यवाही सख्त,09 चालकों के वाहनों को सीज कर डीएल किए गये जब्त।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जनपद में कुल 187 वाहन चालकों पर की चालानी कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 07.05.2025 को समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 09 (लक्ष्मणझूला-05, कोटद्वार-02, व यातायात कोटद्वार-02) चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्धकड़ी कार्यवाही कर चालकों के वाहन सीज करने के साथ डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। साथ ही जनपद में चलाये गये सघन चेकिंग में दैनिक कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 187 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने,रैश ड्राइविंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments